•सीवान के भाटी गांव के अभिषेक को गुजरात के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
✍दैनिक खोज खबर ऑनलाइन वेबपोर्टल के लिए PARMAR डाॅट काॅम

सीवान : 03 मार्च : सीवान के रघुनाथपुर प्रखंड भाँटी गाँव के युवा व होनहार छात्र अभिषेक पान्डेय को विज्ञान के क्षेत्र में किए गए अभिनव प्रयोग के गुजरात के गांधीनगर स्थित साइंस सीटी में पिछले दिनों विश्व विज्ञान दिवस के अवसर आयोजित एक समारोह में गुजरात के मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया.
गौरतलब हो कि बुधवार को गुजरात के साइंस सीटी में आयोजित विश्व विज्ञान दिवस के मौके पर सर्वोच्च विजेता का खिताब जीता अभिषेक को दिया गया.
नासा के वैज्ञानिकों की उपस्थिति में अभिषेक ने “रोड ब्रेकर का प्रदर्शन किया जिससे बिजली उत्पादन की तरकीब शामिल था। इसे बेहतर तरीके से इजाद करने को लेकर वैज्ञानिकों ने सरहाना की। साइंस सीटी में आयोजित इस प्रदर्शनी के लिए अभिषेक अपने कालेज की ओर से भाग लिया था.
वहीं प्रदर्शनी के उपरांत राज्य के माननीय मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने इन्हे सर्वश्रेष्ठ विजेता के रूप में पुरस्कृत किया व प्रमाण पत्र दिया. विज्ञान प्रदर्शनी में अभिषेक के द्वारा किए गए बेहतर प्रदर्शन व सम्मानित किए जाने के बाद भाटी सहित सीवान के बुद्धिजीवियों में खुसी की लहर है. वही अभिषेक के पिता व साहित्यकार धनंजय पाण्डेय अपने बेटे की सफलता को देखकर खुश है।




Recent Comments