टोंक पुलिस के लिए काला दिन,भाजपाईयों की दबंगाई पुलिस के साथ मारपीट
आज़ाद नेब
जयपुर 14 जून। पुलिस थाना कोतवाली टोंक में टोंक विधायक अजित मेहता के पुत्र विशाल जैन एवं बीजेपी युवा युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष सम्यक् जैन द्वारा गुंडा गर्दी करते हुए थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाने वाले एक गरीब परिवादी के साथ अपने राज का रोब दिखाते हए मारपीट करने लगे । जिस पर पुलिस द्वारा बीच बचाव करने पर पुलिस के साथ गाली गलोच करते हुए बी जे पी राज की धमकी देते हुए मारपीट पर उतारू हो गये जिनकी पुलिस के साथ हाथापाई हो गई । जिससे नाराज हो कर विधायक सहित सभी बी जे पी कार्यकर्ता आकर थाने में आकर उत्पात मचाते हूँए पुरे थाने को सस्पेंड करने पर व् पुलिसकर्मीयो पर मुकदमा दर्ज करने पर अड़ गए । जिससे पुलिस अधीक्षक प्रीती जैन ने राजनैतिक दबाव में आकर थाने के एक सब इंस्पेकर ,एक हैड कानि सहीत तीन सिपाहियो को सस्पेंड कर दिया । और उन पर मुक़दमा दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही हैं ।
पुलिस का इकबाल बुलँद करने वाले अधिकरियो,सिपाहियों को बिना जाँच के सस्पेंड करना पुलिस का मनोबल गिराने जैसा कार्य किया हैं जिसका पुरे राजस्थान में सभी पुलिसकर्मीयो को अपने स्तर पर मेस का बहिष्कार करते हुए विरोध करना चाहिये । यदि समय रहते हुए इन बातो का विरोध न किया गया तो ऐसी घटना किसी के भी साथ हो सकती हैं। आज विधायक पुत्र व उसके सहयोगियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हिम्मत दिखाई है। अब देखना यह है कि अगला सरकार का कदम क्या होगा। सरकार अपने चहेतो की गुण्डागर्दी कायम रखती है या उनके खिलाफ कानून हाथ मे लेने पर कार्यवाही करती है।




Recent Comments