सारण :खाकी मठिया में जे.आर.पब्लिक स्कूल का हुआ उद्घाटन,अब गांव मे खुला शहर जैसा विद्यालय

बनियापुर
स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के खाकी मठिया बजार पर जे .आर. पब्लिक स्कूल का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने किया .

शुक्रवार को विद्यालय के उद्घाटन के बाद उपस्थित छात्र- छात्राओं, अभिभावको एंव शिक्षा प्रेमियो को संबोधित करते हुए सांसद श्री सीग्रीवाल ने कहा की शिक्षक छात्रों मे बेहतर समन्वय स्थापित कर हीं शिक्षा के क्षेत्र को बेहतर बनाया जा सकता है. कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वरिष्ट भाजपा नेता आनंद शंकर ने कहा की नव स्थापित विद्यालय ग्रामिण क्षेत्र के शिक्षा मे मिल का पत्थर साबित होगा.

उन्होने विद्यालय के शिक्षकों से अपनी जिम्मेवारी एंव दायित्व का सही ढ़ग से निर्वाहन करने का अनुरोध करते हुए कहा की आज के छात्र ही कल देश के भविष्य होगें, इसलिए उन्हें शिक्षा के साथ साथ सही संस्कार दें.

कार्यक्रम की अघ्यक्षता नव स्थापित विद्यालय के निदेशक सुरेश सिंह ने किया. कार्यक्रम को सम्बोधित करने वालो मे आरपी सिंह,दीपू चतुर्वेदी,राजकुमार सिंह,प्रमोद सिंह भुअर,सुनील महतो सहित र्दजनो थे.