सिवान :जामो पंचायत को ओडीएफ पंचायत बनाने के लिए बिडिओ ने घूम-घूम लोगो को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ
#परवेज अख्तर /सिवान

सीवान/गोरियाकोठी:प्रखंड के जामो पंचायत को खुले में शौच मुक्त पंचायत बनवाने के लिए शुक्रवार को बिडिओ ने स्वच्छग्राहियों के साथ पंचायत के बिभिन्य वार्ड में घूम-घूम कर स्वच्छता का पाठ पढ़ाया गया तथा लोगो से अपील किया गया की आप लोग शौचालय का निर्माण कराये। जामो पंचायत के बिभिन्य वॉर्ड में बिडिओ श्रीनवास ने लोगो को बताये की अपने आस-पास स्वच्छत् रखे, अपने घर में शौचालय बनवाये, खुले में शौच करने से बचे, खुले में शौच करने से तरह-तरह की बीमारियां फैलती है। उन्होंने लोगो को बताये की आपलोग पहले खुद के राशि से शौचालय बनवाये फिर जब पंचायत में जब 75 पतिशत शौचालय का निर्माण हो जायेगा तो सरकार की तरफ से पंचायत को ओडीएफ धोषित कर सभी शौचालय निर्माण कराने वाले ब्यक्ति को 12 -12 हज़ार की राशि दिया जायेगा।
इस दौरान मुखिया राजेश सिंह, पंचायत सेवक आमिर सिंह,सरपंच निशांत कु ओझा, उप मुखिया काली सोनी, हेतिमपुर पंचायत के मुखिया रामाशंकर साह, वार्ड सदस्य अब्बास मियां, स्वच्छग्रहीय काजल कुमारी, अनु कुमारी, स्थानीय निवाशी रामविचार मांझी, ललन गुप्ता, सुनील शर्मा इत्यादि ग्रामीण उपस्थित थे।
जामो बाजार से मनेजर कु गुप्ता का ये रिपोर्ट




Recent Comments