आगामी 25 फ़रवरी को पटना के कृष्ण मेमोरियल में राज्य स्तरीय संत शिरोमणि गुरु रविदास की 641वीं जयंती मनेगी-पूर्व मंत्री
#न्यूज़ इनपुट -दीपक कुमार /परसा

परसा
आरक्षण के साथ छेड़ छार करना काफी महँगा पड़ेगा।केंद्र और राज्य सरकार दलितों के साथ सौतेलापन ब्यवहार कर रही है।जो कदापि बर्दास्त नही किया जायेगा।आने वाले दिन में इसका खामियाजा भुगतान पड़ेगा।इसके लिए लोगो को एकजुट होने की आवश्यकता है। उक्त बाते विकास मित्र के जिला सचिव माया देवी के नगर पंचायत के सैदपुर आवास पर विकास मित्रो की बैठक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री व राजापाकर के राजद बिधायक शिवचंद्र राम ने कही।संबिधान में मिला आरक्षण का अधिकार सामाजिक आधार है।राज्य सरकार बजट में प्रमोशन कर आरक्षण को लागु करे।विकास मित्र और शिक्षको को सामान काम के लिए सामान वेतन देने के लिए सदन में मांग किया जायेगा पूर्व मंत्री ने कहा कि सूबे में प्रतिदिन दलित महादलित परिवार के साथ अत्याचार बलत्कार मारपीट की घटना घटित हो रही है।लेकिन इसका सुधि लेने वाला कोई नही है।पूर्व मंत्री ने कहा की रविदास जयंती के अवसर पर दलित महादलित को एकजुट किया जायेगा।इसके लिए सूबे के सभी जिला का दौड़ा कर विकास मित्र शिक्षक जनप्रतिनिधि युवको से आगामी 25 फ़रवरी को पटना के कृष्ण मेमोरियल हाल में होने वाली राज्य स्तरीय संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 641वीं जयंती कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्तिथ होकर चट्टानी एकता का परिचय देने का अपील किया।विकास मित्र के जिला सचिव माया देवी ने पूर्व मंत्री को पुष्पगुच्छा देकर समान्नित किया।वही शिक्षक शिव पूजन राम अमर नाथ दास सीता राम माँझी केदार नाथ राम मुन्ना दास मनोहर दास अनिल कुमार राम मालिक राम ने फूलमाला पहनकर स्वागत किया।तथा सम्बोधन कर अपना बिचार प्रकट किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व शिक्षक सीता राम माँझी ने किया।कार्यक्रम में पूर्व मुखिया लाल बाबू खलीफा अजय कुमार राम सुरेश राम अमर नाथ राम धर्मेन्द्र कुमार श्रवण कुमार भुनेश्वर दास सुरेन्द्र राम धर्म नाथ राम विजय कुमार औंकार नाथ राम देवेन्द्र नाथ राम शशि भूषण दास विजय राम समेत दरियापुर परसा के दर्जनों विकास मित्र जनप्रतिनिधि उपस्तिथ थे।