भीलवाड़ा:CBSC 12वीं विज्ञान में 93.80 अंक लाकर मोईन ने किया नाम रोशन
आज़ाद नेब
भीलवाड़ा 31 मई। CBSE 12 वीं कक्षा विज्ञान में 93.80 प्रतिशत अंक लाकर मुस्लिम समाज का परचम लहराने वाले होनहार छात्र मोईन शेख का राजस्थान मदरसा बोर्ड व मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के द्वारा माला पहनाकर सम्मानित किया व उज्जवल भविष्य की मुबारकबाद दी। इस मौके पर आरोग्य भारती के प्रान्त सचिव कैलाश जी सोमानी,पूर्व प्रोपेसर श्यामसुंदर जी भट्ट,भाजपा के जिला मंत्री डॉ राजा साध जी,मदरसा बोर्ड जिला संयोजक इमरान काजी,मुस्लिम राष्ट्रीय मंच जिला संयोजक मो अय्यूब रंगरेज,युवा कायमखानी समाज के जिलाअध्यक्ष इमरान खान कायमखानी साहब आदि मौजूद थे।