सारण :क्षत्रिय क्रिकेट क्लब टी-20 क्रिकेट मैच के दूसरे सेमीफाइनल में मशरख को हरा अमनौर फाइनल में
#अभय सिंह/बनियापुर

बनियापुर(सारण)
प्रखंड के क्रीड़ा मैदान में क्षत्रिय क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित टी20 क्रिकेट मैच के दूसरे सेमीफाइनल में मशरख को हरा के अमनौर ने फाइनल में प्रवेश किया। मशरख ने टॉस जीत कर पहले अमनौर को बैटिंग का आमंत्रण दिया जहा अमनौर ने निर्धारित 20 ओवर में 189 रन 7 विकेट पर बनाई, वही मशरख ने 190 रन का पीछा करते हुए 18वे ओवर में163 रन पर ही आल आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार परवेज को दिया गया, जो बल्लेबाजी करते हुए 25 रन बनाये, वही बॉलिंग में 3 विकेट लिए। मुख्य अथिति जिला पार्षद अध्यक्ष मिना अरुण और जिला परिसद सदस्य गीतू सिंह के साथ मुख्य कार्यकारी मृत्युंजय सिंह, मीडिया प्रभारी पिम्पल सिंह,सचिव पंकज सिंह, विशाल सिंह आदि मौजूद थे।फाइनल मैच 25 फरवरी को होगा।




Recent Comments