सीवान : बोलेरो ने साइकल सवार को मारी ठोकर…बोलेरो चालक की ग्रामीणों ने की पिटाई
———————————————
✍हुसैनगंज से फिरोज हैदर की रेपोर्ट
———————————————-
हुसैनगंज (सीवान) : थाना क्षेत्र के महुवल एलाहाबाद बैंक के समीप एक बेलोरो ने साईकिल सवार को पीछे टक्कर मार दिया।जिससे साइकल सवार बुरी तरह घायल हो गया। 
घटना के संबंध में बताया जाता है कि  साईकिल सवार भी सीवान की तरफ जा रहा था तभी पीछे से एक तेज़ गति में आ रही बेलोरो ने अपना संतुलन खो दिया और साईकिल सवार को टक्कर मार दी।साईकिल सवार पांडेपुर के रामनाथ बताये जाते हैं। घायल रामनाथ की हालात  नाजुक बताई जा रही है। उन्हें बेहतर इलाज हेतु सीवान सदर अस्पताल ले जाया गया है।घटना के बाद बोलोरो व चालक को स्थानीय लोगो ने पकड़ लिया है।