पानापुर (सारण) : थाना क्षेत्र के सतजोरा बाजार के एक मिठाई दुकानदार की शनिवार की दोपहर करेंट लगने से मौत हो गई मृत दूकानदार सतजोरा गांव निवासी हरेंद्र साह का 42 वर्षीय पुत्र गणेश साह बताए जा रहे है। जानकारी के अनुसार गणेश साह शनिवार की दोपहर अपने दूकान पर पंखा सेट कर रहे थे इसी बीच वह विद्युत करेंट के चपेट में आकर अचेत हो गए। स्थानीय दूकानदारों एवं ग्रामीणों द्वारा आनन फानन में पानापुर सीएचसी में लाया गया। जहां मौजूद चिकित्सकों रा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वही सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव कब्जे में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।