टीडीसी पार्ट वन की परीक्षा के लिये दो नए परीक्षा केंद्र बनाए गए-
#परवेज अख्तर सीवान:
जयप्रकाश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित टीडीसी पार्ट वन की परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने डीएम की अनुमति के बाद दो परीक्षा केंद्र बदल दिया है। पूर्व से डीएवी कॉलेज व जेडए इस्लामिया कॉलेज में मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया था। लेकिन, दोनों केंद्रों पर टीडीसी पार्ट वन की परीक्षा इसी अवधि में आयोजित होने से बदल दिया गया हैं। अब डीएवी कॉलेज की जगह जीडीके उच्च विद्यालय रसीदचक व जेडए इस्लामिया कॉलेज की जगह डीपी राय इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया हैं।
#क्या कहते है डीईओ-
डीईओ चंद्रशेखर राय ने कहा कि टीडीसी पार्ट वन की परीक्षा को लेकर पूर्व निर्धारित दो केंद्रों के प्राचार्यों ने जगह के अभाव में मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा कराने में अक्षम बताया था। इसे लेकर दोनों केंद्रों को बदल दिया गया हैं। इनके जगह नए केंद्र बना दिए गए हैं। परीक्षा को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
_____________