तरैया (सारण)। प्रखंड के रसीदपुर गांव स्थित पूर्व जिला पार्षद अब्दुल्ला खान के आवास पर शनिवार को हजरत मोहम्मद साहब की जयंती ईद मिलादुन्नबी को लेकर शांति एकता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिला पार्षद अब्दुल्ला खान ने किया। इस दौरान हजरत मोहम्मद साहब की जयंती ईद मिलादुन्नबी की जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से निकालने एवं सभी समुदाय के लोगों से आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। बैठक के दौरान थानाध्यक्ष सत्यम प्रताप ने कहा कि जयंती के अवसर पर विभिन्न मस्जिदों से जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस के लिए मार्ग निर्धारित किया गया है और निर्धारित मुख्य मार्ग से होकर ही जुलूस गुजरेगा। प्रशासन ने जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने को लेकर लोगों से सहयोग करने की अपील की। बैठक में सुरेंद्र सिंह, वीरेंद्र मांझी, हफीज मियां, कमला शाह, पृथ्वी सिंह, रेयाजिद्दीन अंसारी, सलाउद्दीन अंसारी, नरेश कुमार समेत अन्य जनप्रतिनिधि व गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।