
दैनिक खोज खबर/तरैया,(सारण)। प्रखण्ड के डुमरी पंचायत के मठिया बाजार पर रविवार को प्रभात मेमोरियल हिरामती हॉस्पिटल पटना द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों की स्वास्थ परीक्षण उन्हें उचित परामर्श के साथ दवाएं दी गईं। शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर और अन्य बीमारियों की भी जांच कर साथ-साथ मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं। इसके पूर्व शिविर का विधिवत उद्घाटन प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह ‘विक्कू’ और डॉ. सतीश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर डॉ. सतीश कुमार सिंह ने कहा कि असहाय और बीमार लोगों की सेवा करना ही सच्चा धर्म और सत्य कर्म है, इसलिए इस तरह के स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार आयोजित किए जाने चाहिए। मौके पर डॉ. मुकेश कुमार सिंह, डॉ. राकेश कुमार, विनय सिंह, हीरालाल ठाकुर, नीरज सिंह, नंदकिशोर सिंह, भूतनाथ सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।




Recent Comments