सारण के जलालपुर पीएचसी मे तालाबंदी ,एएनएम का 10 महीनों से वेतन है लम्बित
——

दैनिक खोज खबर ब्यूरो ,सारण
जलालपुर
बिहार में शराबबंदी क्या हुई कि सरकार के खजाने ही खाली हो गये जिसके प्रभाव कई जिलों तथा लगभग विभागो में देखने को मिल रहा रहा कर्मचारियो के महीनों तथा सालो से वेतन भुगतान लंबित है
एक कहावत है कि सीधी अंगुली से घी नही निकले तो अंगुली टेढ़ी करनी पड़ती है इसी को चरितार्थ करती ये जलालपुर पीएचसी की ए एनएम जिन्हें 10 महीनों से वेतन भुगतान नही हो रहा है ऐसी परिस्थिति में परिवार के राशन पानी पर भी आफत आन पड़ी है न जाने सरकार किस चीज का इंतजार कर रही है इमरजेंसी जैसी हालत बनते जा रही है अब महिला कर्मियो को भी ऑफिसों} में तालाबंदी करना पड़ रहा है जो काफी दुःखद है
प्रा.स्वास्थ्य केन्द्र जलालपुर के अंतर्गत एएनएम और कर्मचारियों द्वारा धरना दिया गया और ओपीडी सेवा ठप की गई। साथ ही प्रभारी और अन्य कार्यालय मे तालाबंदी की गई। धरना में शामिल लिलावती देवी,निर्मला कुमारी,निर्मला पासवान,सुगांति,मंजू,प्रमिला,अंकिता,मीना,जयश्री,विमला बारिक,फ्रांस्सिका आईंद,सीमा देवी आदि हैं।
——-
साभार :मनोरंजन पाठक ,छपरा





Recent Comments