मुख्य मंत्री की ट्रेन लगभग 45 मिनट तक खड़ी रही बछवाड़ा जंक्शन पर
संजीव कुमार सिंह
दैनिक खोज खबर
बछवाड़ा – कटिहार
जिले के सेमापुर में एक कार्यक्रम से लौटने के क्रम में बिहार के मुख्य मंत्री श्री नीतीश कुमार लगभग 45 मिनट तक बछवाड़ा जंक्शन पर रुके रहे । मुख्य मंत्री कार्यक्रम से पटना वापस लौटने के क्रम में 12423 अप डिब्रुगढ – नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से कटिहार के सेमापुर से चलकर हाजीपुर तक की यात्रा के क्रम में राजधानी एक्सप्रेस शाम के 07:49 मिनट पर बछवाड़ा जंक्शन के प्लेटफार्म नम्बर 3 पर आकर रुकी ।रूकने का मुख्य कारण बछवाड़ा जंक्शन व विद्यापतिनगर स्टेशन के मध्य सोनपुर रेल मंडल के इंजीनियरिंग विभाग के कर्मियों द्वारा रेल ट्रैक को ठीक कराया जाना है । ट्रेन को पुनः स्पेशल काॅसन देकर 8:30 बजे गंतव्य की ओर प्रस्थान कराया गया । मुख्य मंत्री इंजन की ओर से एसी प्रथम बाॅगी के दुसरे कंपार्ट में बिहार के जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन व बिहार के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह के साथ सफर करते देखे गये । उनकी सुरक्षा में बी डी ओ बछवाड़ा वीरेन्द्र कुमार सिंह , रेल डी एस पी बरौनी ए के झा , इंस्पेक्टर कामेश्वर चौधरी , जी आर पी थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार , आर पी एफ प्रभारी एल वी तिवारी , बछवाड़ा थाने के पु अ नि शशि शंकर सिंह , जिला पुलिस बल के जवान व अवकाश प्राप्त शिक्षक शैलेन्द्र त्यागी आदि मौजूद थे ।




Recent Comments