*नागरिक सुविधाओं से युक्त होगा सीवान शहर: सिन्धु सिंह*
*✍श्रीनारद संवाद सेवा*
👉नगर सभापति ने संभाल कार्यभार
🔸सीवान: सीवान शहर को स्वच्छ, सुंदर व नागरिक सुविधाओं से युक्त बनाना ही मेरी प्राथमिकता है. इस लक्ष्य को पुरा करने के लिए मै केन्द्र व राज्य सरकार के साथ- साथ सभी नगर पार्षदो के सहयोग से एक टीम बना कर कार्य करूंगी. ये बातें सीवान नगर परिषद की नव निर्वाचित सभापति सिन्धु सिंह ने गुरूवार को अपना कार्यभार संभालने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहीं.
उन्होंने कहा कि नगर को साफ-सुथरा बनाने के लिये सबसे पहले हम सीवान वासियों को खुद को बदलना होगा, हमें स्वयं जागरुक होना होगा और अपने बच्चों, दोस्तों एवं पड़ोसियों को भी जागरुक करना होगा. एक प्रश्न के उत्तर में नगर सभापति ने कहा कि नगर परिषद को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के साथ- साथ हमें पुरी व्यवस्था में पार्दर्शिता लानी होगी. तब जाकर स्वच्छ, सुंदर व नागरिक सुविधाओं से युक्त होगा हमारा शहर. नगर सभापति ने सभी नगर वासियों से अपील किया कि वे नगर परिषद के कार्यों में स्वच्छता व पार्दर्शिता लाने में नगर प्रशासन का सहयोग करें .
बता दें कि नगर सभापति के कार्यालय के उद्घाटन व कार्यभार संभालने के समय स्थानीय विधायक व्यासदेव प्रसाद, नगर उप सभापति बब्लू साह, कार्यपालक पदाधिकारी नर्मदेश्वर लाल , भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राहूल तिवारी, भाजपा नेता धंनजय सिंह , नगर पार्षद रंजना श्रीवास्तव, जयप्रकाश गुप्ता, राजन साह, सोनू सिंह सहित दर्जनों की संख्या में नगर पार्षद , भाजपा कार्यकर्ता व नगर के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थें.





Recent Comments