सारण: डीएम को सौंपा ज्ञापन

परसा
विश्व सनातन सेना बनकेरव के कार्यकताओं ने अपने जिला अध्यक्ष देवानंद कुमार के नेतृत्व में रेप बलात्कार जघन्य अपराध करने वाले व्यक्ति को फांसी की सजा देने की मांग पत्र की आवेदन सारण जिला पदाधिकारी को दी। सारण डीएम को पत्र देते हुए सनातन सेना के कार्यकताओ ने पत्र को भारत सरकार को अवगत कराने की आग्रह की इस मौके पर सनातन सेना के विहार प्रदेश उप अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह उर्फ सोनू ,मुन्ना साह,सुधीर राय,सुनील कुमार, विक्रम कुमार, प्रदीप साह, शनि सिंह,इत्यादि विश्व सनातन सेना कार्यकर्ता मैजूद थे।