बीकानेर:अनशन जारी,वार्ता फिर रही बेनतीजा
अनशनकारियों ने महापौर पर संवेदनहीन होने का लगाया आरोप

भैरू सिंह राजपुरोहित
बीकानेर 29 जून। नगर निगम परिसर में कल से चल रहे भाजपा पार्षद भगवती प्रशाद गोड़, श्याम सुंदर चांडक, भाजपा नेता दीपक व्यास, किसान मोर्चा के नरेंद्र शर्मा का आमरण अनशन लगातार जारी।
महापोर नारायण चोपड़ा,आयुक्त आर के जायसवाल ,भाजपा जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य और गो-शाला प्रतिनिधि सुरजमालं सिह नीमराना के साथ पहुचे अनशनकारियों से वार्ता करने और महापोर ने बताया की आज जिला कलेक्टर के नेतृत्व में एक मीटिंग भी गो शालाओं के संचालको के और प्रतिनिधियो के साथ हुई है और राज्य सरकार के निर्देश अनुसार आवारा पशुओं को गो शालाओं को सुपुर्द करने की कार्यवही की जायेगी वही नगर निगम जल्द कांजी हाउस का निर्माण करवॉएगा ,आर के जायशवाल आयुक्त नगर निगम ने भी जल्द समाधान करने की बात कही तो उप महापोर अशोक आचार्य ने कहा की इन सब बातों से नहीं लगता की आप इस गंभीर मुद्दे पर गंभीर है और लगातार यह मसला सदन में उठने के बाद भी आज तक गो शाला और कांजी हाउस के निर्माण की और कोई उचित कदम नहीं बढ़ाया गया और महापौर के संवेदनहीन रवये पर रोष प्रकट करते अनशनकारी गोड़ ने कहा की हमे तत्कालीन राहत चाहिये और निगम बेसहारा गो वंश के लिए अभी क्या कर रहा है,अन्यथा यह अनशन जारी हैं और जारी रहेगा ।
अनशन स्थल पर मौजूद के के शर्मा, अंकुर शुक्ला, पार्षद अजय राजपुरोहित ,मोहमद ताहिर, प्रेम जोशी, नरेश जोशी सहित सभी ने महापोर की संवेदनहीनता पर रोष प्रकट करते कहा की अगर मंशा होती तो बीकानेर कब का आवारा पशुओं से मुक्त हो चूका होता पर मंशा की कमी है। स्थाई समाधान तक आमरण अनशन जारी रहेगा और कल से कई नए साथी भी अनशन में शरीक होकर अनशन करेंगे ।




Recent Comments