सारण एसपी ने मशरक थाना का किया औचक निरीक्षण

मशरक (सारण)पुलिस अधीक्षक हरिकिशोर राय ने रविवार की शाम से देर रात तक मशरक थाना का औचक निरीक्षण किया। करीब 5-6 घंटे से अधिक देर रात तक थाना में लम्बित काण्डों का समीक्षा कर पुलिस पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिये। एसपी ने इस दौरान कई कांड व अभिलेखों की भी जांच की। साथ ही इसपर आवश्यक विचार व चर्चा की। इस दौरान लंबित कांडों के निष्पादन पर चर्चा करते हुए कहा कि इसमें तेजी लाए। साथ ही गंभीर मामलों के त्वरित निष्पादन करने की बात एसपी ने कही। मद्य निषेध के तहत लागातार छापेमारी जारी रखने, शराब के कारोबारी व शराबियों पर नजर रखने का निर्देश भी दिया। एसपी ने कहा कि थाना क्षेत्र में एक भी ऐसे कारोबारी व शराबी नजर नहीं आने चाहिए। इस पर पैनी निगाह रखें। नियमित वाहन जांच पर भी चर्चा की गई। मशरक थाना क्षेत्र के चौक चौराहों पर विशेष निगाह रखने का निर्देश देते हुए कहा कि आम लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं हो साथ ही जाम की स्थिति नहीं बने इसपर पुलिस अधिकारी ध्यान रखें। मौके पर पुलिस ईस्पेक्टर बालेश्वर राय, थाना प्रभारी रत्नेश कुमार वर्मा, दारोगा बी के सिंह, रामभरत प्रसाद, जमादार अशोक चौधरी, श्यामबिहारी पाण्डेय, हरेंद्र कुमार, कृष्णा दूबे सहित सभी पुलिस पदाधिकारी मौजुद रहें।