तेज आँधी-पानी से नारायणपुर में बिजली का पोल टूटा, विधुत आपूर्ति ठप

#धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण):

तरैया प्रखण्ड के नारायणपुर पंचायत के वार्ड 10 में बुधवार की रात्री तेज आँधी-पानी से बिजली का पोल और तार टूट कर गिर गया है।जिससे गाँव मे विधुत आपूर्ति ठप है।स्थानीय मुखिया तारकेश्वर राय ने बताया कि तेज हवा के कारण मध्य रात्री में अचानक पोल टूट कर गिर गया।जिसमे कोई जान-माल की क्षति नही हुई है।पोल और टार टूटने से पंचायत में विधुत आपूर्ति ठप है।