सारण :एनएसयूआई ने प्रदेश पदाधिकारियों का किया स्वागत

छपरा :दिनांक 15 जनवरी 2018
एनएसयूआई करजाली गांधी चौक छपरा नए प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार उर्फ चुन्नू सिंह का एवं प्रदेश संयोजक नितेश कृष्ण वंशिका भव्य स्वागत किया गया कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष चुन्नू सिंह ने कहा कि सत्ता के विरोध कोई भी आवाज अगर उठती है तो सत्ता में में बैठे हुए लोग उसे येन केन प्रकारेण देशद्रोही साबित करने में लग जाते हैं पूरे देश में शिक्षा का भगवाकरण किया जा रहा है बिहार में शिक्षा की स्थिति मृतप्राय हो चुका है बिहार के सत्ता में बैठे हुए लोग सत्ता के नशे में चूर है बिहार के छात्र दर-दर भटक रहे हैं जय प्रकाश विश्वविद्यालय के तो ऐसा हाल है केवल 3 सत्र स्नातक प्रथम खंड में ही लटका है

अपने को राष्ट्रवादी संगठन कहने वाले लोग कुलपति के चमचागिरी में लगे हैं जब सभी संगठन रोड पर हैं तो वह सत्ता में बैठे शिक्षा के मंदिर के भगवान को महिमामंडित कर रहे हैं जयप्रकाश विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय इकाई के द्वारा वैसे तत्व को बेनकाब किया जाएगा अवर छात्रों के समस्या के लिए संघर्ष किया जाएगा इस अवसर पर छपरा जिला के जिला संयोजक पद पर महेश यादव को मनोनीत किया गया वही जय प्रकाश विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष के पद पर कुणाल सिंह को मनोनीत किया गया प्रदेश अध्यक्ष चुन्नू सिंह एवं प्रदेश संयोजक नितेश कृष्ण वंशी ने माला पहनाकर मनोना किया साथी यह उम्मीद की किस संगठन के प्रति ईमानदारी से कार्य करेंगे इनको फरवरी तक जिला इकाई विश्वविद्यालय इकाई एवं महाविद्यालय इकाई गठन करने की जिमेवारी दी गई और इकाई गठन करके प्रदेश कार्यालय को सूचित करने का भी निर्देश दिया गया।इस अवसर पर रुपेश यादव रंजन यादव आदित्य सिंह शुभम पांडे आशुतोष आकाश कुमार राहुल कुमार मनजीत सिंह हरेराम सिंह मंजेश गुप्ता समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Recent Comments