दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा(सारण)। थाना क्षेत्र के चंदा गांव में शनिवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से 45 वर्षीय बैजन्ती देवी बुरी तरह से झुलस कर जख्मी गई हो ग ई। जख्मी महिला को आनन फानन में ग्रामीण अनुमंडल अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। महिला रघुनाथ प्रसाद की पत्नी थी जिनका पहले ही मृत्यु हो चूकी है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार महिला अन्य कुछ महिलाओं के साथ खेत की तरफ गई थी। इसी दौरान गरज के साथ बरसात होने पर आकाशीय बिजली गिरी और महिला चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गई। घटना के बाद अन्य महिलाओं ने गांव के लोगों को जानकारी दी। ग्रामीण खाट पर उठाकर महिला को लेकर अनुमंडल अस्पताल में पहुंचे। जहां बुरी तरह से झुलस चूकी महिला को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
__




Recent Comments