NUJI के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार डा. नंदकिशोर त्रिखा का निधन पर शोक
✍दैनिक खोज खबर ऑनलाइन वेबपोर्टल के लिए श्रीनारद संवाद सेवा

वरिष्ठ पत्रकार , मीडिया शिक्षाविद् व नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के पूर्व अध्यक्ष डा. नंद किशोर त्रिखा का सोमवार को दिल्ली में निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी व दो पुत्र हैं।
गौरतलब हो कि डा. त्रिखा रक्त कैंसर से पीड़ित थे और उन्होंने दिल्ली के आयुर्विज्ञान संस्थान में अंतिम सांस ली।
डा. त्रिखा पत्रकारिता अध्यापन और मीडिया कर्मचारी संगठनों में लंबे समय तक सक्रिय रहे। वह टाइम्स आफ इंडिया समूह के अखबार नवभारत टाइम्स के साथ लंबे तक जुड़े रहे और इसके लखनऊ संस्करण के संपादक रहे। डा. त्रिखा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के प्रमुख भी रहे। वह नेशनल यूनियन आफ जनर्लिस्ट्स (एनयूजे) के अध्यक्ष और भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य भी थे। उन्होंने पत्रकारिता पर कई पुस्तकें भी लिखीं है ।
डॉ खित्रा के आकस्मिक मौत पर नेशनल यूनियन ऑफ जॉर्नलिस्ट इंडिया के बिहार शाखा के अध्यक्ष राकेश प्रवीर ने अपना शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आज जब भारत की पत्रकारिता एक गंभीर संकटकाल से गुजर रही है । उस दौर में डाक्टर त्रिखा जैसे अभिभावक जो हमेशा अग्रिम पंक्ति के मार्गदर्शक रहें, उनका निधन वास्तव में कष्टदायक है । श्री प्रवीर ने कहा कि वेज बोर्ड की लड़ाई के डाक्टर त्रिखा सेनापति थें ।
वही श्रीनारद संवाद सेवा के समन्वयक नवीन सिंह परमार ने एक प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर के शोक व्यक्त करते हुए कहा कि डॉक्टर त्रिखा पत्रकारिता के एक जुझारू सिपाही थें ।पत्रकारिता जगत के विभिन्न विकट परिस्थितियों में सदैव उनका मार्गदर्शन निर्णायक होता था । उनके निधन से पत्रकारों को काफी छति हुई है । जिसका भरपाई बहुत जल्द संभव नही है ।




Recent Comments