रोट्रेक्ट सारण सिटी ने मकर संक्रांति के अवसर पर प्रभुनाथ नगर कालोनी स्थित बाल गृह में शाल एवम खाद्य सामग्री का किया वितरण

छपरा 
रोट्रेक्ट सारण सिटी ने मकर संक्रांति के अवसर पर प्रभुनाथ नगर कालोनी स्थित बाल गृह में शाल एवम खाद्य सामग्री का वितरण मुख्य अतिथि पीडीआरआर श्याम बिहारी अग्रवाल संस्थापक अध्यक्ष रोटरी सारण तथा विशिष्ट अतिथि रोटेरियन नीरज जैन ने किया।शाल तथा खाद्य सामग्री की व्यवस्था रोटेरियन नीरज जैन ने अपनी माता जी विजया रानी जैन की स्मृति में किया।

मुख्यअतिथि पीडीआरआर श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा ठंड के मौसम में वस्त्र वितरण ज़रूरतमंदों के लिए लाभकारी है तथा अपने पूर्वजों के नाम पर गर्म कपड़ा तथा खाद्य पदार्थ का वितरण करना पुण्य का काम है।
इस अवसर पर रोट्रेक्ट सारण सिटी के अध्यक्ष रो० अनिकेत,सचिव रो० टुन्ना कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सुधांशु कुमार कश्यप, रो० निरव कुमार, रो० खुर्शीद,रोँ० मो० साहब, रो० अनिल,रो० अभिषेक,रोटरी सारण के सदस्य अशोक कुमार इत्यादि उपस्थित थें।