पोलिटेक्निक कॉलेज में अवैध वसूली के विरोध में छात्रों ने किया हंगामा 
मढ़ौरा /
राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में  द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों ने कॉलेज केम्पस में जमकर हंगामा किया I हंगामा कर रहे छात्रों ने पॉलिटेक्निक गेट के सामने मढ़ौरा – छपरा मुख्य मार्ग को भी  अवरुद्ध कर दिया। सुचना पर  थाना की पुलिस ने  छात्रों को समझाबुझा कर मामला शांत कराया I छात्रों का आरोप था कि उनका परीक्षा 30 मई से होनी है और उनके एडमिट कार्ड पर प्रिंसिपल के हस्ताक्षर के लिए 200 रुपए की मांग की जा रही है। इससे छात्र उग्र हो गए और हंगामा करने लगे I इस सम्बन्ध में  प्रिंसिपल रामपुकार चौधरी ने बताया कि बच्चों द्वारा बेंच और वायरिंग तोड़ दी गई थी जिसके मरम्मती के लिए छात्रों पर जुर्मानालगाया गया था I जबकि छात्रों ने बताया कि कुर्सी बेंच 2015-18 सत्र के छात्र ने तोड़े है और पैसा उनसे जबरन वसूला जा रहा है । छात्रों का आरोप था  कि प्रिंसिपल हर बार अवैध वसली करते है और छात्रों को धमकाते है। कॉलेज प्रबंधन के तरफ से छात्रों को समझाने का प्रयास चल रहा था I