प्रशासन के उदासीन रवैया से अंचल के आदेश के बाद भी आज तक नही हटा अतिक्रमण–शेखर 
———-
अखिलेश परमार की रिपोर्ट 
———-
गरखा (सारण)
प्रखंड के श्रीपाल बसंत  गांव मे एक सङक के बीचो बीच मिट्टी गिराकर सङक अवरूद्ध कर दिया गया है ।विदित हो की श्रीपाल बसंत के ग्रामीण सङक जिसका सर्वे न॔0 (1242)है ,जिसका पुर्व मे अंचल के द्वारा मांपी कराई जा चुकी  है और अंचल के ज्ञापांक 449 दिनांक 22-4-2011के माध्यम से  शिवनाथ सिंह को स्पष्ट आदेश दिया गया है कि उनके द्वारा अतिक्रमित 2 डी0 जमीन अविलम्ब खाली करे ,लेकीन अंचल के आदेश के अवहेलना करते हुए उनके पुत्रो द्वारा बीच सङक पर मिट्टी गिराकर उसे अवरूद्ध कर दिया गया है जिससे की लगभग 10 गांवो का रास्ता अवरूद्ध हो गया है ।सङक के अवरूद्ध हो जाने से उग्र ग्रामीणो ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर इस सङक को अविलम्ब अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की गई ।अंचल के आदेश के बाद भी आज तक अतिक्रमण नही हटने से लोगो मे आक्रोश है ।स्थानीय मुखिया शेखर सिंह ने कहा कि यह सङक सैकड़ो  साल से चालु था, जिसे आज अवरूद्ध कर दिया गया है और स्थानीय प्रशासन इसके प्रति उदासीन रवैया अपनाए हुए है ।