सारण :ईद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
दिघवारा
स्थानीय दिघवारा थाना परिसर में शनिवार को ईद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई।इस अवसर पर ईद  को शांति पूर्वक एवं हर्षोलास पूर्ण माहौल में मनाने में का निर्णय लिया गया । इस अवसर पर बाइस गावा ईदगाह में नगर द्वारा सफाई मुख्य बाजार में साफ सफाई पेयजल का इंतजाम एवं सुरक्षा हेतु पुलिस बलों की तैनाती का निर्णय हुआ । बैठक की अध्यक्षता दिघवारा थानाध्यक्ष सतीस कुमार ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से जनार्दन सिंह,अशोक सिंह,तनुज सौरभ, एस आई मनोज राय,   मंसूर आलम, एजाज हुसैन, नगर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सुरेन्द्र राम, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि हरेंद्र राय, दुर्गा राय ,सोनू चौरसिया, प्रदीप चौरसिया,  मदन राय ,सरपंच सोभा राय , आदि मौजूद थे।