सारण :अग्नि पीड़ितो को मिला चेक

दरियापुर
स्थानीय सीओ राजकुमार द्वारा दो अग्निपीड़ितों को राहत राशि का चेक प्रदान किया गया।इस सम्बन्ध में सीओ ने बताया की डेरनी थाना क्षेत्र के ककरहट गांव निवासी नागेश्वर महतो और राजू कुमार के घर में बिजली के शार्ट शर्किट से लगी आग में सभी सामान जलकर राख हो गया था।जिसकी जाँच करने के उपरांत 9800 रूपये का चेक दोनों पीड़ितो को प्रदान किया गया।