सारण :पुलिस ने मनचले को भेजा जेल
दरियापुर
स्थानीय थाना क्षेत्र के बनवारीपुर गांव में एक ब्यक्ति के घर में गलत नीयत से घुसे मनचले को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौप दिया।पकड़ा गया मनचला मुन्ना कुमार यादवपुर गांव का रहने वाला है।जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया।इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार रात्रि में वह महेंद्र राय के घर में घुस गया तथा एक युवती से छेड़खानी की कोशिश करने लगा।इसी बीच घर वाले जग गए और उसे पकड़ लिया गया।इस सम्बन्ध में गृह स्वामी ने थाने में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।