
रिपोर्ट – सन्नी भगत
नवादा : जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां नवादा स्टेशन पर दो महिलाओं की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि दोनो महिलाए प्लेटफार्म संख्या 2 पर ट्रेन से उतर कर पैदल रेलवे पटरी के रास्ते ही प्लेटफार्म संख्या 1 पर आ रही थी, उसी दौरान विपरीत दिशा से उसी ट्रैक पर ट्रेन आ रही थी वही की देखते देखते दोनो महिलायें ट्रेन की चपेट में आ गई महिला काफी दूर तक ट्रेन के साथ घिसट गई जंहा मौक़े पर दोनो महिलाओं की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई।
ट्रेन से दो महिला के कटने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। महिला के शव की पहचान हुई और घर वालों को खबर दी गई।दोनो महिलाओं की पहचान सदर प्रखंड के नेया गांव निवासी मालती देवी और नारदीगंज के हर नारायणपुर गांव निवासी चंदेश्वरी देवी के रुप में हुई है।
घटना से परिजनों में शोक व्याप्त हो गया है। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने दोनो महिलाओं की शव को अपने क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि एक महिला छठ पर्व पर अपने घर आ रही थी वहीं दूसरी महिला मथुरा से तीर्थ यात्रा कर अपने घर लौट रही थी।




Recent Comments