तिहाड़ जेलर पर विशेष न्यायाधीश ने किया शोकॉज
– वीडियों कॉफ्रेसिंग द्वारा तिहाड़ जेल से पेशी नही कराया जाना
– दो दारोगा गवाह डिसचार्ज
#परवेज अख्तर /सीवान
सीवान : मंडलकारा में गठित विशेष न्यायाधीश सह एडीजेवन विनोद शुक्ल ने तिहाड़ जेलर पर शोकॉज किया है. यह शोकॉज नोटिश कोर्ट ने इमेल द्वारा जेलर को प्रेषित कर दिया है. वहीं एसीजेएम तीन मनोज कुमार श्रीवास्तव ने दो दारोगा गवाह को बचाव पक्ष के अधिवक्ता अनुपस्थित रहने के कारण डिस्चार्ज कर दिया है. वहीं राजीव रौशन हत्याकांड में दो उपस्थित गवाहों को अभियोजन पक्ष ने गवाही नहीं कराया. तिहाड़ जेल से वीडियो कॉंफ्रेसिंग द्वारा पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की पेशी नही कराये जाने से न्यायिक कार्य बाधित हो रहा है. इस मामले में सेशन जज ने गंभीरता से लेते हुये तिहाड़ जेलर के खिलाफ शोकॉज नोटश जारी कर दिया है. वहीं राजीव रौशन हत्याकांड में उपस्थित गवाह मो बुलेट की गवाही अभियोजन पक्ष ने गिभऑप करते हुये गवाही नहीं कराया है. वहीं मुन्ना चौधरी अपहरण हत्याकांड में आंशिक सुनवायी की गयी. विशेष न्यायालय के प्रथम सत्र में उपस्थित तत्कालीन हुसैनगंज थाना के दो दारोगा विरेंद्र पांडे व अरविंद कुमार खा को एसीजेएम तीन मनोज कुमार श्रीवास्तव ने मुक्त कर दिया है. अभियोजन के तरफ से विशेष अभियोजक जय प्रकाश सिंह ने बताया कि शहाबुद्दीन के घर से एक 32 एमएम के लोडेड रिवाल्वर प्रतापपुर गांव के जलालुद्दीन के पास से बरामद किया गया था. इस मामले में घटना के अनुसंधान कर्ता विरेंद्र पांडे की गवाही करायी गयी तथा दूसरे दारोगा अरविंद कुमार खा ने गवाही के दौरान तत्कालीन थानाध्यक्ष रणविजय सिंह के हस्ताक्षर का पहचान किया है. गवाही के दौरान बताया कि जलालुद्दीन के पास से बरामद लोडेड रिवाल्वर मो शहाबुद्दीन की थी. गवाही के समय बचाव पक्ष के ओर से अधिवक्ता जिरह के लिये उपस्थित नही हुये. जिस कारण दोनों गवाहों को मुक्त कर दिया गया. वहीं अन्य सात मामलों में आंशिक सुनवायी की गयी. एडीजेवन के कोर्ट में बचाव पक्ष के तरफ से अधिवक्ता अभय कुमार राजन, मो मोबीन, उतीम मियां उपस्थित थे. वहीं अभियोजन के ओर से सहायक विशेष अभियोजक रघुवर सिंह, रामराज सिंह रहे.