छपरा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के “समदर्शी नेतृत्व और समावेशी विकास के 15 साल बेमिसाल” विषय पर जिला मुख्यालय स्थित शाह बनवारी लाल के पोखरा  स्थित वरिष्ठ नागरिक परिषद के कार्यालय के पास जिला अध्यक्ष डॉ विशाल सिंह राठौर के अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें जिला के संगठन प्रभारी मंजीत कुमार सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा लगातार 15 वर्षों से बिहार को एक नई ऊंचाइयों पर ले जाने का जो प्रयास किया जा रहा है वह काबिले तारीफ है मुख्यमंत्री द्वारा न्याय के साथ किए जा रहे विकास समाज के सभी लोगों को एक साथ लेकर विकास के पथ पर अग्रसर है चाहे बिजली का क्षेत्र हो चाहे सड़क का क्षेत्र हो चाहे स्वास्थ्य का क्षेत्र हो अल्पसंख्यक कल्याण योजनाएं हो गरीब कल्याण योजना एवं बिहार के सभी वरिष्ठ जनों को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ हो छात्र-छात्राओं को साइकिल योजना पोशाक योजना का लाभ निर्बाध रूप से दिया जा रहा है। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड हो हर घर नल जल योजना हो हर गली पक्की सड़क योजना हो इन सभी योजनाओं का लाभ आम जनों तक पहुंच रहा है एवं मिल रहा है। जिससे आमजन में मुख्यमंत्री के प्रति विश्वास है जिससे मुख्यमंत्री लगातार बिहार की सत्ता पर काबिज हैं एवं निरंतर विकास के पथ पर बिहार अग्रसर है ,कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मुनेश्वर  चौधरी ,विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव, सह संगठन प्रभारी रंजन पटेल जी ,बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल,प्रदेश सचिव राजेश त्यागी,जिला प्रवक्ता ब्रजेश कुमार, रविंद्र कुमार सिंह, प्रभास शंकर शर्मा  पवन कुमार वर्मा रमेश किशन कुशवाहा, महेश सिंह  चंद्र भूषण पंडित  कुसुम देवी, सुरेश कुमार सिंह, जुनेद आलम, पवन वर्मा ,डा0 अर्जुन सिंह यादव ओमनाथ भारती, कलिंदर राम, शम्स परवेज दिलीप चौधरी, ईश्वर राम, छठी लाल प्रसाद, सत्य प्रकाश यादव ,विजेंद्र सिंह, बाल्मीकि पाठक जहांगीर आलम मुन्ना, संजय मालाकार ,विनोद सिंह, शकीला बानो, सत्यनारायण सिंह ,मनोज सिंह ,हसनैन अंसारी ,चंदेश्वर भारती, बसंती देवी ओम प्रकाश शर्मा ,लालमुनि देवी, भोला सिंह उमाशंकर साहू ,अविनाश कौशिक , संजीत सोनी राकेश कुमार, निरंजन कुमार सिंह,अजीत सिंह अरुण सिंह सहित अन्य नेता भी उपस्थित थे।
-/-