
पूर्वी चंपारण: धार्मिक स्थल के सामने फेंका आपत्तिजनक सामान, आक्रोशित लोगों ने किया बवाल
👉दैनिक खोज खबर उप प्रबंध संपादक- अतुलकश्यप की रिपोर्ट:-बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के लाही गांव में एनएच -104 के पास स्थित आस्था स्थल के सामने बीती रात शरारती तत्वों ने आपत्तिजनक सामान फेंक दिया। शनिवार सुबह इसकी सूचना मिलते ही आक्रोश भड़क गया।
नाराज लोगों ने मधुबन-शिवहर पथ ( एनएच 104 ) को बांस बल्ला लगाकर आगजनी की और जाम कर दिया। घंटों यहां वाहनों का परिचालन नहीं हो सका। सूचना के बाद मधुबन पुलिस पहुंची। मशक्कत के बाद लोगों को समझा- बुझाकर शांत कराया।
पकड़ीदयाल के एएसपी विजय कुमार ने बताया कि शरारती तत्वों द्वारा फेंके आपत्तिजनक सामान को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्दी ही शरारती तत्वों की गिरफ्तारी होगी।




Recent Comments