सारण: अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ राजकीय इंटर कॉलेज के हजारों की सामान ले उड़े 

अमनौर /सारण 
अज्ञात चोरों द्वारा स्थानीय राजकीय इंटर कॉलेज के एक कमरे  का ताला तोड़ कर उसमें रखे मोनिटर, बैट्री तथा यूपीएस चुरा लिया. घटना सोमवार की देर रात की बतायी गयी है. सुचना के बाद अमनौर थाने के एसआई अरविंद कुमार सिंह मौके पर पहुंच मामले के बारे में जानकारी ली. उक्त मामले में  कालेज के प्राचार्या कुमारी सुधा ने अमनौर थाने में एक लिखित आवेदन  दिया है. अपने दिये आवेदन  में बताया कि मंगलवार की सुबह जब कॉलेज कर्मी द्वारा उक्त कमरे को खोलने गया तो पाया कि दरवाजा का कुंडी काटा गया है. तथा उस कमरे में रखे एक मोनिटर, दो बैट्री तथा एक  यूपीएस गायब पाया. थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.