
दैनिक खोज खबर/मशरक (सारण)। मशरक उच्च विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को जिले से मिले निर्देशानुसार “साइबर स्मार्ट मंगलवार” अभियान के तहत विद्यार्थियों के बीच साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर थानाध्यक्ष सम्पूर्णानंद ने बताया कि इस अवसर विद्यार्थियों को मानव तस्करी के प्रति जागरूक करते हुए उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी एवं यूपीआई फ्रॉड, सोशल मीडिया धोखाधड़ी सहित विभिन्न साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। उन्हें किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंकिंग संबंधी जानकारी, ओटीपी एवं यूपीआई पिन साझा नहीं करने तथा साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करने या राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई।




Recent Comments