सिवान :गौरव ने बढ़ाया जिले का गौरव, पेन्टिंग के क्षेत्र में रेलवे ने दी तरजीह
#परवेज अख्तर /सिवान
रघुनाथपुर:हिंदुस्तान की जान गांवो में बसती है ।एक छोटे से गांव से साधारण परिवार के नौजवान द्वारा बनाई गई पेन्टिंग पर्यटन क्षेत्र के लिए रेलवे द्वारा चलाई गई ऑनलाइन प्रतियोगिता में में तरजीह मिला है। सीवान जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के टारी पंचायत के भाँटी निवासी गौरव कुमार पांडेय ,पिता- जयशंकर पांडेय, जो 26 जनवरी से 26 फरवरी तक देश भर से प्रतियोगियों को अपने अपने फोटो ग्राफी को बतौर पर्यटन प्रोजेक्ट के रूप में भेजना था। पटना में रह कर मगध यूनिवर्सिटी मे बीएससी द्वितीय वर्ष कीपढ़ाई कर रहा गौरव ने प्रोजेक्ट को तैयार कर रेलवे को भेजा। 23मार्च को भारतीय रेलवे ने इसका परिणाम जारी कर गौरव को मेल से सूचना व बधाई दिया। प्रोजेक्ट फोटो ग्राफी के लिए गौरव ने दाना पुर रेलवे जोन को चुना व पटना स्थित राजेंद्र नगर टर्मिनल स्टेशन की फोटो ग्राफी पर्यटन प्रोजेक्ट के लिए भेजा। जिसे मापदंड में उत्कृष्ट पाकर जोनल स्तर पर देश भर में स्थान दिया। देश भर से कुल 10341 लोगों ने भाग लिया था। भारतीय रेलवे के इस मुहिम के अनुसार सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगी को थर्ड एसी का पास व प्रमाण पत्र दिया जाएगा। जो प्रतियोगी को राज्य स्थित जोनल केन्द्र पर विशेष आयोजन कर दिया जाएगा। वहीं रेलवे द्वारा प्रतियोगियों के फोटो ग्राफी को देश के मेट्रो तथा समान्य स्टेशनों पर लगाने का कार्य किया जाएगा। गौरव के इस प्रदर्शन से माता पिता व सगे संबंधियों में खुशी की लहर दौड़ गयी । जिले व राज्य का सम्मान बढाने पर बुद्धिजीवी वर्ग के द्वारा शुभकामनायें और बधाई देने का दौर शुरू है।
वहीं गौरव ने अपने इस प्रोजेक्ट को और बेहतर बनाने के लिए राज्य वासियो से लिंक www. mygov. in पर वोट करने की अपील की है। जिससे इनके प्रदर्शन को निर्णायक मण्डल बेहतर ग्रेडिंग प्रदान कर सके




Recent Comments