सारण के मढौरा मे अनुमंडल स्तरीय बाल संरक्षण कार्यशाला सम्पन्न 
#मनोकामना सिंह की रिपोर्ट 
मढौरा (सारण)
अनुमंडल स्तरीय एक दिवसीय बाल संरक्षण कार्यशाला अनुमंडल मुख्यालय मे सम्पन्न हुआ ।बुधवार को कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन मढौरा एसडीओ संजय कुमार राय ने दीप प्रज्वलित कर किया ।प्रखंड बाल संरक्षण समिति के सुदृढ़ीकरण के लिये आयोजित कार्यशाला मे अनुमंडल के छः प्रखंडों के समिति के अध्यक्ष ,सह अध्यक्ष और कन्वेनर शामिल हुये ।कार्यशाला मे सहायक निदेशक बाल संरक्षण अधिकारी भास्कर प्रियदर्शी बाल संरक्षण अधिकारी सुधीर कुमार ने उपस्थित समिति सदस्यों को बाल अधिकार से सम्बन्धित जानकारी से अवगत कराया ।कार्यशाला मे बाल श्रम ,बाल अधिकारों के हनन जैसे समाजिक बुराइयों से निपटने मे सराकार के कानून एवं उससे मिलने वाले मदद पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई ।
  इस मौके पर मढौरा बीडीओ बी बी पाठक ,अमनौर बीडीओ वैभव कुमार ,मशरक बीडीओ हरी मोहन कुमार ,तरैया बीडीओ राकेश कुमार ,मरहौरा प्रमुख प्रतिनिधि वीरेंद्र राय ,प्रखंड प्रमुख ,सिडिपिओ सहित दर्जनों समिति सदस्य थे