
सांसद कोष से प्रदत एम्बुलेंस को विभिन्न पंचायत के मुखिया एवं सचिव को सौपा गया
अमनौर/सारण: स्थानीय विश्व प्रभा केंद्र परिसर मे सांसद कोष से प्रदत एम्बुलेंस को विभिन्न पंचायत के मुखिया एवं सचिव को सौपा गया. स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी के ऐच्छिक कोष द्वारा संसदीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा लाभ हेतु रोगियों के सुविधा को लेकर विभिन्न पंचायतों को एम्बुलेंस सेवा से जोड़ा गया था. लोकसभा चुनाव के बाद पुण: पदाधिकारियों व इसके इसको लेकर बनाये गये कमेटियों के समीक्षा के पश्चात पुनः शुक्रवार को दरियापुर प्रखंड के नाथा छपरा पंचायत,परसा प्रखंड के मुजौना तथा अमनौर प्रखंड के हुस्सेपुर पंचायत के मुखिया और पंचायत सचिव को अनुबंध पर सौंपा गया. तथा एम्बुलेंस के संचालन के संबंध में विस्तार से जानकारी उपलब्ध करायी गयी. बतायागया. इस मौके पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुमार गौरव ने बताया कि सांसद द्वारा प्रदत्त एबुलेंस के माध्यम से गरीब असहाय मरीजो को बहुत ही सुबिधा मिलेंगी.इसके द्वारा दूर दराज के मरीज आसानी से अपना इलाज कराने अच्छे अस्पताल में जा सकेंगे.युवा भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह ने कहा कि कोई भी गरीब से गरीब मरीज सांसद के टॉल फ्री नंबर 18003456222 पर कॉल करके इसका लाभ ले सकते है.वही दरियापुर प्रखंड के नाथा छपरा पंचायत के मुखिया महेश राय ने कहा कि राजीव प्रताप रूडी का कार्य बहुत ही सराहनीय है . पंचायत के लोगों जो गरीब का इलाज आसानी से किसी भी अस्पताल में इलाज संभव हो सकेगा.पटना ,छपरा,हाजीपुर आसानी से एम्बुलेंस के द्वारा पहुच इलाज करा सकेंगे.इससे से ग्रामीणों में काफी ख़ुशी देखी जा रही है. उक्त अवसर पर मुखिया महेश राय, पिंटू सिंह,सतेंद्र सिंह,पंचायत सचिव अनिल सिंह,छोटू सिंह,पीयूष कुमार उपस्तिथ थे.




Recent Comments