
छपरा:-धनतेरस के मौके पर शहर के प्रभुनाथ नगर स्थित आईडियल पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा रंगोली, चित्रकला, दीप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

रंगोली प्रतियोगिता में वर्ग आठ की नंदिनी, ख़ुशी, उजाला व नेहा और वर्ग सात की शिवानी, मुस्कान व प्रियंका तथा अश्मी अनुष्का व शीतल ने भाग लिया। वही थर्मोकोल चित्रकला प्रतियोगिता में वर्ग 5 की आकांक्षा, श्रेया व ख़ुशी और वर्ग चार की कामिनी व बालक वर्ग में शौर्य गर्व व युवराज तथा वर्ग तीन से कार्तिक, मोहित, प्रियांशु व प्रत्यूष ने भाग लिया वहीं कार्ड बोर्ड चित्रकला प्रतियोगिता में क्लास वन की अदिति, संस्कृति, आराध्य व अभिजीत ने भाग लिया।

स्कूल संचालिका अंजली सिंह ने बताया कि स्कूली बच्चों व अभिभावकों सहित अन्य लोगों को इको फ्रेंडली दीवाली मनाने का संदेश दिया गया क्योंकि बाज़ारों में चाइनीज़ लाइट्स, झालड़ खुले बिक रहे है लेकिन हमलोगों को दीप, मोमबत्ती व बिजली चालित झालड़ का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा करने की जरूरत हैं क्योंकि आने वाले दिनों में पर्यावरण को संरक्षित करने की जिम्मेदारी हम सभी नागरिकों पर ही है।

इस अवसर पर राहुल तिवारी, सीमा सिंह, प्रिया रानी, सोनी सिंह, संगीता श्रीवास्तव, राजेश सिंह, पशुपति सिंह सहित कई अन्य शिक्षक व गैर शिक्षक मौजूद थे इस
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।




Recent Comments