सांप काटने से बालक की मौत

———-‐———————————-

रसूलपुर/एकमा(सारण)-स्थानीय थाना क्षेत्र के अतरसन गांव में मंगलवार की संध्या जहरीले सांप के काटने से चार वर्षीय बालक की मौत हो गयी। मृत बालक अतरसन गांव निवासी दीपक मांझी का पुत्र अयांश कुमार बताया जाता है।बताया जाता है कि अयांश अपने दरवाजे पर खेल रहा था जहाँ प्रधानमंत्री आवास निर्माण के लिए इंट रखा गया था तभी इंट से निकलकर किसी जहरीले सांप ने काट लिया।अंधविश्वास में परिजन झाड़ फुंक कराते रहे और बच्चे की मौत हो गयी।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर भेज दिया।