
कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
बड़हरिया (सिवान) : बड़हरिया-जामो मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर सोमवार को कांग्रेस के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान बड़हरिया में चलाया गया, जिसमे हजारों लोगों ने अपना हस्ताक्षर किया। प्रखंड के जीएम हाई स्कूल बड़हरिया के पास युवा कांग्रेस कार्यालय पर काफी संख्या में लोगों ने अपना हस्ताक्षर करते हुए जर्जर जामो-बड़हरिया सड़क की अविलंब मरम्मत की मांग केंद्र एवं राज्य सरकार से की। कांग्रेसियों ने बताया कि इस सड़क की मरम्मत के लिए कई बार बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। जर्जर सड़क होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।




Recent Comments