पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी रेल मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर छठ पूजा में यात्रियों के समान्य से अधिक भीड़ के कुशल प्रबंधन हेतु अधिकारीयों और कर्मचारियों की टीम तैनात

  की-मैन  श्री विशाल मीणा को नगद तीन हजार रुपये एवं                 प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
               ————————————–
वाराणसी 27 अक्टूबर 2017 ;
 मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी श्री एस.के.झा  द्वारा छठ पूजा के अवसर पर वाराणसी मंडल के  प्रमुख स्टेशनों जहाँ यात्री यातायात में सामान्य से अधिक वृध्दि सम्भावित है के कुशल प्रबंधन हेतु  अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम तैनात की है । इस दौरान वाराणसी मंडल पर कन्ट्रोल रुम पर दिनांक- 27-10-2017 से दिनांक 30-10-2017 तक तीनों शिफ्ट में विभिन्न मंडलीय अधिकारियों को यात्री सुविधाओं से संबन्धित कार्यों के निस्तारण हेतु  तैनात किया गया है । यह अधिकारी छठ पूजा एवं इस अवसर पर लगने वाले मेलों के दौरान स्टेशनों पर पड़ने वाले अतिरिक्त यात्रियों के दबाव का अनुमान लगाकर तदुनसार स्पेशल ट्रेन, अरितिक्त कोच एवं अतिरिक्त ठहराव आदि का प्रबंधन कर रहे हैं । इसके साथ ही अधिकारी गण यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं  कि गाड़ियों का आवागमन अपने निर्धारित प्लेटफार्म से होगा ,प्लेटफार्म का परिवर्तन नहीं किया जाय । यदि अपरिहार्य स्थितियों में परिवर्तन करना भी पड़ रहा है तो पर्याप्त ठहराव समय देते हुए गाड़ियों का संचलन किया जा रहा है । प्लेटफार्म परिवर्तन की सूचना डयुटी पर कार्यरत स्टेशन मास्टर अथवा सहायक स्टेशन मास्टर द्वारा पूछ-ताछ काउन्टर को कम से कम 15 मिनट पूर्व देना सुनिश्चित करें साथ ही पूछ-ताछ काउन्टरों को निदेर्शित किया गया है कि सूचना मिलने पर तुरन्त एनाउन्समेंट करे ताकि यात्रियों को प्लेटफार्म बदलने का पर्याप्त समय मिल सके । 
वाराणसी मंडल के छपरा,सीवान,बलिया एवं गाजीपुर सिटी स्टेशनों पर अधिक से अधिक बुकिंग काउण्टर निरन्तर कार्यरत है साथ ही आवश्यकतानुसार अतिरिक्त टिकट काउण्टरों से भी टिकट वितरण की व्यवस्था कारायी जा रही है । छपरा एवं सीवान द्वारा पूछ-ताछ खिड़की पर प्रत्येक शिफ्ट में दो-दो कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है, बलिया में प्रत्येक शिफ्ट में एक-एक कर्मचारियों एवं गाजीपुर सिटी स्टेशन पर प्रत्येक शिफ्ट में एक-एक कर्मचारियों प्रतिनियुक्ति की गयी है । जन सम्बोधन प्रणाली से तीनों स्टेशनों पर लगातार सूचनाएं प्रसारित की जा रही है। सम्पूर्ण मेला अवधि में मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अतुल यादव टिकट जाँच कार्य मांनिटरिंग कर रहे हैं ।
मेल अवधि 27 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक प्रमुख स्टेशनों छपरा,सीवान,बलिया एवं गाजीपुर सिटी के स्टेशन अधीक्षक कक्ष में स्थापित नियंत्रण कक्ष से परिचालनिक,वाणिज्यिक एवं सुरक्षा गतिविधियों की सघन मॉनिटरिंग की जा रही है । इस दौरान रेलवे के विभिन्न शाखाओं के पर्यवेक्षक अपने अपने विभाग से सम्बन्धित गतिविधियों की सघन मॉनिटरिंग कर रहे हैं और आवश्यकतानुसार कर्मचारी अथवा संसाधन उपलब्ध करवा रहे हैं । 
वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर/वाराणसी उक्त स्टेशनों पर लगे सभी डाटा-लिंक ,रेलवे एवं बीएसएनएल फोन लगातार कार्यरत रहना सुनिश्चित कर रहे हैं । स्टेशन अधीक्षक/छपरा,सीवान तथा बलिया के कक्ष में नियंत्रण कक्ष कार्य करेगा जिसकी मानिंटरिंग अधिकारियों द्वारा पालीवार की जा रही है ।
प्लेटफार्म से बाहर निकलने एवं अन्दर आने हेतु स्टेशन के सभी गेट खोलकर  रखे गये हैं । स्टेशनों पर विद्युत तथा जल की निरंतर आपूर्ति एवं लगातार सफाई सुनिश्चित करायी जा रही है  । मंडल सुरक्षा आयुक्त/वाराणसी द्वारा भीड़ नियंत्रण के लिए बुकिंग विन्डो,प्रवेश द्वार एवं फूट ओवर ब्रिज पर पर्याप्त सुरक्षा बल जवान लगाये गये हैं ।गाड़ियों के कोच में पर्याप्त जल आपूर्ति ,विद्युत व्यवस्था एवं साफ-सफाई की व्यवस्था वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर कैरेज एण्ड वैगन द्वारा सुनिश्ति की जा रही है । स्टेशनों पर सफाई एवं चिकित्सा व्यवस्था सम्बन्धित चिकित्साधिकारी सुनिश्चित कर रहे हैं ।
इस आशय की जानकरी जनसंपर्क अधिकारी,वाराणसी द्बारा दी गई । 
—————————————-
—————————————-
वाराणसी 27 अक्टूबर 2017; 
यात्री प्रधान पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल अपने यात्रियों के संरक्षित एव सुरक्षित सफर हेतु लगातार प्रयत्नशील है । यात्रियों को उपलब्ध करायी जा रही संरक्षा सुविधाओं में सुधार एक सतत प्रक्रिया के रुप में जारी है । इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्री एस.के.झा के निर्देशन में वाराणसी मंडल पर रेल फ्रैक्चर जैसी घटनाओं पर नियंत्रण करने हेतु संरक्षा ड्राइव,फुटप्लेट निरीक्षण,रात्री निरीक्षण, आकस्मिक निरीक्षण,ट्रैक पेट्रोलिंग एवं अनुरक्षण कार्य बहुत कड़ाई से किया जा रहा है ।
ज्ञातव्य हो कि रेल पथ निरीक्षक/औड़िहार के अन्तर्गत कार्यरत गैंग सं0-6 के की-मैन श्री विशाल मीणा  ने दिनांक-25.10.2017 को औड़िहार-जौनपुर रेल खण्ड पर किमी. सं0 47/6-7 पर पेट्रोलिंग के दौरान सुबह 9:40 बजे ट्रैक वेल्ड टूटा मिलने पर लाल झण्डी दिखाकर माल गाड़ी को साईट पर रोका जिससे सम्भावित दुर्घटना को टाला जा सका । इंजीनियरींग कर्मचारी श्री विशाल मीणा  पेट्रोलिंग करते हुए सजगता ,निष्ठा और डयूटी के प्रति इमानदारी का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया । उनके सराहनीय प्रयास के कारण उक्त रेल खण्डों को सही समय पर दुरुस्त करके  रेल दुर्धटना का बचाव किया जा सका  ।                 
वरिष्ठ मंडल इंजीनियर तृतीय श्री भारत भूषण ने उक्त कर्मचारियों कर्तव्यनिष्ठा और त्वरित कार्यवाही की सराहना की है । मंडल रेल प्रबंधक श्री एस.के.झा ने की-मैन  श्री विशाल मीणा को अपने कार्यालय में नगद तीन हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।
     जनसम्पर्क अधिकारी ,वाराणसी