
मढ़ौरा । रविवार को सलिमापुर पंचायत में जन वितरण के दुकानों से मई माह का खाद्यान्न वितरण का कार्य शुरू किया गया। सलिमापुर पंचायत के विक्रेता नागेश्वर सिंह एवं लालबाबू प्रसाद यादव के द्वारा माह मई 2020 का खदान का वितरण प्रभारी मुखिया सुरेंद्र माझी एवं उपसरपंच दुधनाथ साह के देख देख में शुरू हुआ।जहां प्रति लाभुक पूर्व की भांति 5 किलो गेहूं और चावल एवं गरीब कल्याण योजना के तहत सरकार द्वारा दी जाने वाली 5 किलो चावल एवं 1 किलो दाल सभी लाभुकों को दिला करके वितरण व्यवस्था को सुचारू रूप से शुरू किया गया ।जिसमें प्रभारी मुखिया सुरेंद्र मांझी के द्वारा जनवितरण दुकानदारों से कहा गया कि सभी कार्डधारीयों को सरकार से मिलने वाली कल्याणकारी योजनाओ का महामारी कोविड-19 में लाभ मिलना चाहिये।जहां प्रत्येक परिवार लॉक डाउन के कारण अपने रोजी-रोटी से वंचित है उनके लिए सरकार द्वारा दी जाने वाली इस कल्याणकारी योजना से सिर्फ मदद ही नहीं मिल रहा बल्कि उन्हें इस बात की प्रसन्नता है कि सरकार इस वैश्विक महामारी में भी आम जनता को हर संभव मदद एवं सहायता करने में पूरी निष्ठा और लगन से जुटा हुआ है।इसलिए कोई भी कार्ड धारी इस राशन से वंचित नहीं होना चाहिए ।निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपभोक्ताओं से पूछा कि उन्हें राशन लेते वक्त कोई परेशानी तो नहीं होती, अगर कोई परेशानी हो तो मुखिया से शिकायत करें।सभी राशन कार्ड धारकों को उन्हें उन्हें राशन दिलाया जाएगा।




Recent Comments