अमनौर में आयोजित हुआ पत्रकार सम्मान समारोह

अमनौर (सारण)। देश की आजादी के बाद से अब तक पत्रकारों को सिर्फ छला गया है । त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों ने विधान परिषद में भेजकर सेवा का मौका दिया तो समाज के सजग प्रहरी माने जाने वाले पत्रकार व त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को उनका वाजिब हक दिलाने के लिए सदन से सड़क तक आवाज बुलंद करेगे। उक्त बातें अमनौर में आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि सारण एमएलसी पद के प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने कही । अमनौर मुख्य बाजार स्थित शिवम मैरेज हॉल में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि पत्रकार कठोर परिश्रम से समाज को दिशा और उसे सींचने का काम करते हैं। बावजूद इसके सरकार कभी ग्रामीण पत्रकारों के हित में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। मौके पर उन्होने केन्द्र व राज्य सरकारों से पत्रकार सुरक्षा कानून को तत्काल लागू करने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट रुप से कहा कि प्रतिनिधि चुने जाने के बाद अपने वार्षिक व्यय कोष का 15 प्रतिशत राशि पत्रकार कल्याण में खर्च करेगे । इसके पूर्व कार्यक्रम के आयोजक अमनौर पत्रकार कुलदीप महासेठ , अरुण सिंह, मनोज सिंह सेंगर, पंकज मिश्रा, निरज शर्मा, प्रभात सिंह ने मुख्य अतिथियों को अंगवस्त्र और पुष्प माला से सम्नानित किया । बाद में सुधांशु रंजन ने कार्यक्रम में शामिल पत्रकार को अंगवस्त्र, कोरोना योद्धा प्रशस्ति पत्र के साथ होली का गुलाल भेंट कर सम्मानित किया व होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में मुख्य रुप से एबीपीएसएस के जिला संयोजक मनोकामना सिंह, अनुमंडल पत्रकार फोरम के अध्यक्ष दिनेश सिंह, राजद राज्य जिला सचिव गुड्डु राय और मढ़ौरा, अमनौर, तरैया, मशरक, भेल्दी, मकेर परसा के दर्जनों पत्रकार शामिल हुएं । स्वागत भाषण कुलदीप महासेठ ,कार्यक्रम का संचालन संजीव कुमार और धन्यवाद ज्ञापन मनोकामना सिंह ने किया।इस मौके पर शामिल होने वाले पत्रकारों में,मशरक से रोहित कश्यप, मढ़ौरा से अवधेश कु वर्मा,कामेश्वर सिंह, तरैया से एन के नवल, राजकिशोर साह, अवधेश गुप्ता, मनोज कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, परसा से दीपक कुमार, सोहन ठाकुर, रौशन कुमार, भेल्दी से मृत्युंजय तिवारी समेत दर्जनों पत्रकार शामिल हुये।




Recent Comments