सलाखों में बंद युवक का फोन पर महिला से हुआ प्यार,जेल से छूटते ही दो बच्चों संग महिला को लेकर हुआ फरार

मढ़ौरा (सारण):गौरा ओपी क्षेत्र के मोथहा गांव से एक महिला को दो बच्चों के साथ एक युवक द्वारा लेकर भागा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है.दो बच्चो के साथ भगायी गयी महिला के पति ने गौरा ओपी में एक आवेदन देकर पानापुर थाना क्षेत्र के सतजोरा पकड़ी गांव के हरिकिशोर प्रसाद को आरोपित किया है.पीड़ित पति मोथहा गांव निवासी अजय सिंह का कहना है की वो चंडीगढ़ में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है औऱ उसकी पत्नी विमल देवी , एग्यारह साल की बेटी औऱ छः साल के बेटे के साथ गांव के घर में रहती थी. पिछ्ले सप्ताह में आरोपित युवक हरि किशोर प्रसाद ने दोनों बच्चों के साथ पत्नी को भागाकर चला गया.इसकी जानकरी होने पर चंडीगढ़ से आया.इस मामले में पीड़ित पति द्वारा पुलिस को आवेदन देकर पत्नी औऱ दोनों बच्चों की सकुशल बरामदगी की गुहार लगई गई है.इस मामले को लेकर ग्रामीणों में चर्चा है की भगायी गयी महिला का आरोपित युवक से प्यार हो गया था.कहा जाता है कि आरोपित युवक औऱ भागायी गयी महिला के परिजन अपराध के मामले में जेल में बंद थे, उसी दौरान भागयी गयी महिला से फोन पर आरोपित युवक कि बातचीत होने लगी औऱ एक दूसरे से प्यार परवान चढ़ता गया.जेल से छूट युवक बाहर आया औऱ योजना बना दो बच्चों के साथ महिला को सुख-चैन का झांसा देकर भागा ले गया.इस सम्बंध में मढ़ौरा इंस्पेक्टर राम बालेश्वर राय ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति के आवेदन पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.भगायी गयी महिला औऱ दोनों बच्चों की बरामदगी के प्रयास किये जा रहे है.