मढ़ौरा में
रफी नाइट का आयोजन


मढौरा (सारण):स्थानीय मढ़ौरा हाई स्कूल परिसर में रफी नाइट का आयोजन किया गया। मंगलवार को मढौरा में गीतांजलि कार्यालय में संगीत प्रेमियों ने पार्श्व गायक म. रफी की पुण्यतिथि मनाई गई । इस दौरान सभी संगीत प्रेमियों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। साथ ही उनके याद में 2 मिनट का मौन धारण किया गया। उसके बाद एक एक करके सभी ने म.रफी के गीतों को गाया, जिसमे सबसे यादगार रहा ,, सर्व प्रथम शिरडी वाले साई बाबा की गीत से शुरुआत करते हुए रामबाबू सोनी ने जब म. रफी के गीत ..मुझको मेरे बाद जमाना ढूंढेगा,, ये दुनिया ये महफ़िल मेरे काम की नही। गाया तो महफ़िल में बैठे सभी लोगो ने जोरदार तालिया बजाई, इसके साथ ही मढौरा मुखिया संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र राय ने खुदा भी आसमां से जब जमीन पर देखता होगा, नवस राय सहित कई लोगो ने रफी की गीत गाये। इसके बाद जयप्रकाश सिंह एव अन्य प्रेमियों ने रफी की यादें को यादगार किया। इस दौरान संगीत प्रेमियों का जमावड़ा रहा।
#न्यूज़ इनपुट : विपिन मिश्रा




Recent Comments