
छपरा/ मढ़ौरा.लॉक डाउन की स्थिति में अब जिला के हाट बाजारों में सब्जी की दुकानें नहीं लगेगी । सारण डीएम ने शुक्रवार को थोक व्यापारियों के साथ एक बैठक कर निर्देश जारी किया है । डीएम ने कहा कि छपरा बाजार समिति से खुदरा व्यापारियों को ही सामान दिया जाएगा आमजन बाजार समिति से सब्जी नहीं खरीद सकेंगे । सब्जी और फल के खुदरा और फुटकर विक्रेता को ठेला और साइकिल पर मुहल्ले मुहल्ले घूम कर सब्जी बेचना होगा । सभी थोक विक्रेताओं को निर्देशित किया कि वे जिला आपूर्ति कार्यालय द्वारा निर्धारित दर पर ही सब्जी और फल की बिक्री करेंगे आपदा का यह समय अधिक दाम और मुनाफा मुनाफाखोरी का नहीं है । इस संकट की घड़ी में सभी सेवा भाव से काम करें और खरीदारी में भी अपनी बारी का इंतजार कर भीड़ नहीं लगाएं ।
डीएम ने व्यापारियों से परिवहन समस्या की परेशानी पर अपर समाहर्ता, एसडीओ सदर, एसडीओ मढ़ौरा और एसडीओ सोनपुर का मोबाइल नंबर जारी किया । कहा की जिला स्तरीय या राज्य स्तरीय ट्रांसपोर्टिंग के लिए गाड़ी ले जाना हो तो उक्त संबंधित अधिकारी से व्यापारी पास बनवा ले । बैठक में थोक व्यापारियों से भी कहा कि वे रिटेलर से स्वयं बात करें और उन्हें अधिक कीमत पर सामानों की बिक्री नहीं करने का आग्रह करें । फल और सब्जी की बिक्री के लिए डिलीवरी ब्वॉय को रखकर होम डिलीवरी की शुरुआत की जाए और डिलीवरी ब्वॉय का भी पास बनवा लिया जाए । इस दौरान डीएम ने कहा कि दवा दुकानों को छोड़कर अन्य कोई भी दुकानें 6बजे संध्या के बाद खुली नही रहनी चाहीये ।




Recent Comments