
समस्तीपुर: जमीन व्यवसायी की गोली मारकर दिन-दहाड़े हत्या
##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
समस्तीपुर
समस्तीपुर ताजपुर बाजार क्षेत्र के शंकर टाँकीज रोड स्थित रामाशीष मंदीर के सामने स्थित किराना व्यवसायी सह जमीन व्यवसायी सुनील साह(35) वर्ष की आज करीब 10 बजे दिन मोटरसाइकिल सवार तीन की संख्या में आये अपराधियों ने उसकी मोटर साईकिल की पीछा कर तड़ातड़ तीन गोली मार दी।स्थानीय लोगों ने उसे धायलावस्था में उठाकर टेम्पू से समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा जहाँ डाँक्टर ने उसे मृत धोषित कर दिया।इधर जानकारी पाकर थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने दल बल के साथ मौके पर पहुँचकर घटना की जानकारी ली।उन्होंने बगल के दुकान में लगे सीसीटीवी फूटेज को भी खंघाला। घटना से आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए एन एच-28 को भी जाम किया। इस हत्याकांड की निंदा करते हुए त्वरित कारबाई कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कई रानीतिक पार्टी के कार्यकर्ता ने किया और सदर अस्पताल के सामने रोड को घंटो जाम किया। बढ़ते अपराध पर रोक लगाने की मांग अन्यथा आंदोलन की घोषणा की है।आपको बता दे कि किराना व्यवसायी सुनील साह अपने घर में ही दुकान चलाते थे।वे मुलत: पूसा के बथुआ के निवासी थे।उन्हें एक पुत्र एवं एक पुत्री है।




Recent Comments