सर्वसम्मति से अमनौर हाईस्कूल प्राचीन छात्र संघ के नयी कमिटी का हुआ गठन

अमनौर /सारण
स्थानीय हाईस्कूल सह इंटर कॉलेज के सभागार में पूर्व प्राचार्य आर के शरण की अध्यक्षता में प्राचीन छात्र संघ की बैठक आयोजित हुई. जिसमें संघ की मजबूती तथा उसका विस्तार करने पर जोर दिया गया. वहीं बैठक में शामिल शिक्षाविद व पूर्ववर्ती छात्र ने सर्वसम्मति से नयी कमिटी का गठन किया गया. जहां अध्यक्ष पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय, उपाध्यक्ष – सत्येंद्र कुमार सिंह, कुलदीप महासेठ, अश्विनी कुमार तिवारी सचिव – शुभम सिंह को चुना गया. वहीं कोषाध्यक्ष- सोनू कुमार सहित सात सदस्यीय कार्यकारिणी का भी चयन किया गया. जबकि संरक्षण मंडल में पूर्व प्राचार्य आर के शरण, विक्रमादित्य सिंह, महेश प्रसाद सिंह, महामाया प्रसाद विनोद, रमेश कुमार, हवलदार सिंह, ब्रिजकिशोर तिवारी, शेख अब्दुल्ला को चुना गया. मालूम हो कि उक्त संस्था की स्थापना सन 1936 में हुई थी. जो विधालय के शैक्षणिक, समाजिक तथा छात्रों के विकास के लिए गठन हुआ था. उक्त बैठक में मुख्य रूप से धनंजय कुमार सिंह, प्रकाश कुमार, रणधीर कुमार, अभिमन्यु प्रसाद, मनोज कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित थे.