सात दिवसीय मारुति नंदन महायज्ञ के लिए किया गया ध्वजारोहण

अमनौर /सारण
प्रखंड के शेखपुरा हनुमान मंदिर परिसर में प्राण प्रतिष्ठा हेतु सात दिवसीय मारुति नंदन महायज्ञ को लेकर ध्वजारोहण बैंड बाजा के साथ धुमधाम से किया गया. मंगलवार को आयोजित ध्वजारोहण के मौके पर नगर परिभ्रमण किया गया. सैकड़ों ग्रामीण श्रद्धालुओं ने मारुति नंदन महायज्ञ के लिए गाजे- बाजे के साथ मंदिर परिसर से यात्रा शुरू कर शेखपुरा, धरहारा, फिरोजपुर, मंदरौली, खोरीपाकड़, बांदे, बलहां आदि गांव का भ्रमण कर यज्ञ स्थल पहुंची. जहां मंहथ श्रीधर बाबा व आचार्य पंडित प्रेमकुमार पाठक, मुरारी स्वामी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत् ध्वजारोहण किया गया. मालूम हो कि उक्त महायज्ञ 3 फरवरी से 13 फरवरी तक चलेगा, मौके पर मुख्य रूप से मुखिया पति वसंत सिंह, भुवनेश्वर सिंह, मोहन सिंह, चन्द्रमोहन सिंह, बुलेट सिंह, कौलेश्वर सिंह, चन्द्रकेत सिंह, विनय सिंह, चन्द्रीका साह, राजकिशोर साह, आदि श्रद्धालु भक्त शामिल थे.