चुनावी साल में जगी थी आस,रेल प्रशासन ने नहीं किया निराश : मढ़ौरा में भी 31 जनवरी से रुकेगी त्रैसप्ताहिक छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस

मढ़ौरा (सारण) : ट्रेन संख्या 15113/15114 त्रै-साप्ताहिक लखनऊ-छपरा(सोम, बुध व शुक्र) व छपरा-लखनऊ(मंगल, गुरु व शनि) एक्सप्रेस(भाया मशरक) के तीन स्टेशनों पर रुकने की नोटिफिकेशन जारी कर दी गयीं हैं.


अब 31 जनवरी से ट्रायल के तौर पर छः महीनें के लिए मंजूरी दे दी गयीं हैं.जिससे मढ़ौरा, दिघवादुबौली व गोपालगंज में ठहराव के लिए रेलवे बोर्ड की मंजूरी उक्त स्टेशन पर ठहराव 31 जनवरी 2019 से प्रभावी होगी.